Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Haryana Weather: हरियाणा में हुई ठंढ की एंट्री, इन शहरों में गिरा पारा, बारिश को लेकर जारी हुआ Update…जानें मौसम का हाल

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

Haryana Weather: हरियाणा में हुई ठंढ की एंट्री, इन शहरों में गिरा पारा, बारिश को लेकर जारी हुआ Update…जानें मौसम का हाल

Haryana Weather Update : हरियाणा में अब मौसम का मिजाज बदल चूका है। सुबह शाम ठंढ कि एंट्री हो चुकी है। प्रदेश में अब रात के समय तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अगर सबसे कम न्यूनतम तापमान कि बात करें तो महेंद्रगढ़ में 15.9 डिग्रीदर्ज किया है। इसके अलावा हिसार में तापमान 16.5 और नारनौल में 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीँ अगले कुछ में तापमान में विर्धि दर्ज कि हो सकती है।

22 अक्टूबर तक हरियाणा में मौसम


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 22 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम साफ रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

अभी नहीं बारिश के आसार


IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश का असर आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. शिवेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार तापमान औसत से कम बना हुआ है।

इसका कारण अक्टूबर के पहले हफ्ते में हुई बारिश का असर अभी देखने को मिल रहा है। जबकि आने दिनों में अभी बारिश का आसार नजर नहीं आ रहे है। हरियाणा में इसी महीने बारिश कि बात करें तो करीब 30 एमएम बारिश हुई थी। जो अपने आप में रिकॉर्ड है।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur