Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Kal Ka Mousam : दिल्ली, यूपी-बिहार के लिए IMD का नया अपडेट, जानिए राजस्थान समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mousam : दिल्ली, यूपी-बिहार के लिए IMD का नया अपडेट, जानिए राजस्थान समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mousam 15 October 2025 : देश में मानसून का सर अब लगभग खत्म सा हो गया है। वहीँ मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार कई राज्यों में बारिश की उम्मीद अब बहुत कम है। ख़ुशी कि बात ये है कि मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर के मौसम कि बात करें तो हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार और उत्तराखंड के सभी जिलों को ‘ग्रीन जोन’ में रखा है, जिसका मतलब है कि अब बारिश के आसार ना के बराबर है। वहीँ आज सुबह सुबह तापमान में गिरावट के कारण ग्रामीण इलाकों में सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है, इसलिए लोगों को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए। चलिए देखते है कल बुधवार 15 अक्टूबर को देशभर में मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में कल यानी 15 अक्टूबर को मौसम में सुबह शाम हल्की ठंढक देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि 15 अक्टूबर को दिल्ली के किसी भी इलाके में बारिश नहीं होगी। हालांकि, दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है जिससे लोगों को तपिस का भी सामना करना पड़ सकता है।

UP में कल कैसा रहेगा मौसम

IMD के ताजा जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में कल यानी 15 अक्टूबर को मौसम का मिजाज भी पूरी तरह से साफ़ रहने वाला है। मौसम विभाग लखनऊ ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, बारिश के आसार यहां भी ना के बराबर है हालांकि, तापमान में अब लगातार गिरावट देखने को मिल सकती है। जिससे सुबह शाम के मौसम में फिर से ठंडी का एहसास होगा।

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में कल यानी 15 अक्टूबर को मौसम का मिजाज भी पूरी तरह से साफ़ रहने वाला है। तापमान में ज्यादातर इलाकों में बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। दीवाली के तुरंत बाद प्रदेश में ठंढक देखने को मिल सकती है।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा


बिहार में कल यानी15 अक्टूबर यानी कल बिहार के किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार मौसम के बिगड़ने की संभावना न के बराबर है।

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा


हिमाचल प्रदेश में कलअन्य राज्यों कि तरह मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि दोपहर बाद बादलों कि आवाजाही देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और महाराष्ट्र में बारिश की संभावना


बता दें कि तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और महाराष्ट्र में कल यानी 15 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में अभी स्थिति सामान्य बनी हुई है। मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि सुबह शाम हल्की ठंढ का एहसास होगा वहीँ दीवाली के बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव नजर आ रहे है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur