Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Jhunjhunu Weather: झुंझुनूं में चढ़ा भीषण गर्मी का पारा! 25 मई से 2 जून तक नौतपा की चेतावनी

,

Jhunjhunu Weather: झुंझुनूं में चढ़ा भीषण गर्मी का पारा! 25 मई से 2 जून तक नौतपा की चेतावनी

Jhunjhunu Weather: झुंझुनूं में चढ़ा भीषण गर्मी का पारा

Jhunjhunu Weather: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का असर काफी तेज हो गया है. तापमान लगातार बढ़ते हुए 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

वहीं, बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा देखने को मिल रहा है और लोग धूप से बचने के लिए छायादार जगहों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं. कई लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय, जूस और शरबत का सेवन कर रहे हैं.

25 मई से 2 जून तक नौतपा की चेतावनी

मौसम विभाग ने 25 मई से 2 जून तक नौतपा को लेकर चेतावनी जारी की है. इस दौरान तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है तथा तेज धूप और लू चल सकती है.

अगर बीते दिन की बात करें तो झुंझुनूं में दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे आमजन बेहाल दिखाई दिए. मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिनों तक झुंझुनूं में गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है. जिले में हीटवेव का असर बढ़ सकता है और तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है. लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है.

मौसम पूरी तरह गर्म और शुष्क

झुंझुनूं में इस समय मौसम पूरी तरह गर्म और शुष्क बना हुआ है. आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं.

प्रदेश के जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, चूरू, गंगानगर और कोटा समेत कई जिलों में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा. दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

क्या होता है नौतपा?

हिंदू पंचांग और ज्योतिष के अनुसार, नौतपा साल के सबसे गर्म माने जाने वाले 9 दिनों का समय होता है. जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब नौतपा की शुरुआत होती है. यह अवधि आमतौर पर मई के अंतिम सप्ताह से जून की शुरुआत तक रहती है. इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ जाता है और भीषण गर्मी का असर देखने को मिलता है.

‘नौतपा’ शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है – ‘नौ’ यानी 9 और ‘तपा’ यानी तपन या गर्मी. यानी लगातार 9 दिनों तक तेज गर्मी का दौर. मान्यता है कि यदि नौतपा के दौरान अच्छी गर्मी पड़े तो मानसून भी अच्छा रहता है और सामान्य से बेहतर बारिश होने की संभावना रहती है.

राजस्थान की ताज़ा खबरों के लिए शेखावाटी लाइव न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jhunjhunu News की हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur