Kal Ka Mousam: उत्तरभारत के कई राज्यों में बारिश और ओलावर्ष्टि से एक बार फिर ठंढ लोट आई है। वहीँ मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक देशभर के कई राज्यों के मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अब भारत मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आने वाले एक हफ्ते तक बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले 2-3 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलेगी जिससे ठंढ बढनें के आसार नजर आ रहे है।
IMD के अनुसार, 6 फरवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में 7 फरवरी को सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो सकती है। जानतें हैं
दिल्ली में कल 6 फरवरी को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन के दौरान सतह पर हवा की स्पीड 15-25 किमी प्रति घंटे तक रहेगी। Kal Ka Mousam
यूपी में कल 6 फरवरी को सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान कई जिलों में दृश्यता बेहद कम हो सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी और आसपास के इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
उत्तराखंड में कल समेत अगले 4 दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा लेकिन 9 फरवरी से मौसम एक बार फिर करवट लेगा। 9 से 11 फरवरी के दौरान बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।Kal Ka Mousam
राजस्थान के सीकर में तापमान इन दिनों 4.5 डिग्री के आसपास है। प्रदेश का सबसे ठंढ स्थान फतेपुर बना हुआ है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है।
जम्मू-कश्मीर के लिए दो पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने के कारण जम्मू-कश्मीर में 6 फरवरी को बारिश के साथ बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है। वहीँ आने वाले दिनों में राज्य में हाल बेहाल होने के आसार है।
