Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Kal Ka Mousam : कड़ाके की ठंढ की शरुवात! उत्तर भारत से मॉनसून की विदाई शुरू, जानें राजस्थान समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mousam : कड़ाके की ठंढ की शरुवात! उत्तर भारत से मॉनसून की विदाई शुरू, जानें राजस्थान समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka mousam 12 October 2025 : राजस्थान, हरियाणा समेत देशभर में बारिश के बाद अब ठंढ कि एंट्री होने जा रही है। बता दे कि कई राज्यों में झमाझम बारिश का भी अलर्ट जारी हुआ है। जिसका सीधा असर उतर भारत में देखने को मिलेगा और ठंडक का असर देखने को मिलेगा।

जानकारी के लिए बता दे कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को बताया कि अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के शेष हिस्सों से लौट सकता है। इसके साथ ही झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ भागों में भी मॉनसून की वापसी के हालात बन रहे हैं।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि IMD ने अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत खासतौर पर तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली में कल 12 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?
11 से 14 अक्टूबर तक दिल्ली-एनसीआर में अभी मौसम सामान्य रहने वाला है। रविवार दोपहर में हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी। शाम और रात के समय तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश ( UP Weather ) में कल कैसा रहेगा मौसम?
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले 2-3 दिनों में मॉनसून पूरी तरह से लौट सकता है। फिलहाल अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। ।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग कि जानकारी के अनुसार बता दे कि अगले 2-3 दिनों में मॉनसून के विदा होने के आसार हैं। इस दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में कल आसमान साफ रहेगा, कहीं-कहीं ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। फिलहाल यहां दिन में मौसम सुहावना और रात में हल्की ठंडक महसूस होगी।

राजस्थान में कल 12 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?


राजस्थान IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि अगले दो-तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम ने राज्य में करवट ले ली है, जिससे दिन में गर्मी और रात में ठंडी हवा महसूस होगी। अगले कुछ दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

हरियाणा में कल 12 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि अगले कई दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिससे दिन में गर्मी और रात में ठंडी हवा महसूस होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur