Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / हरियाणा के कई जिलों में गिरे ओले, 7 डिग्री तक गिरा तापमान, जानें 23 तक मौसम पूर्वानुमान

,

हरियाणा के कई जिलों में गिरे ओले, 7 डिग्री तक गिरा तापमान, जानें 23 तक मौसम पूर्वानुमान

हरियाणा के कई जिलों में गिरे ओले, 7 डिग्री तक गिरा तापमान, जानें 23 जनवरी तक मौसम पूर्वानुमान

Haryana Weather Update : हरियाणा में एक बार फिर से सर्दी लोट आई है। प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और बादलों के असर से दिन के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बता दे की वहीँ कल कई जिलों में ओले गिरने (Hailstrom) से आज सुबह ठंढी हवाओं का दौर शरू हो गया है। वहीँ सिरसा हिसार समेत कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला है।IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक औसत अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सबसे ज्यादा गिरावट हिसार में 7.1 डिग्री तक देखने को मिली।

पिछले 24 घंटों का मौसम

पिछले 24 घंटों के मज़म की बात करें तो बुधवार को जींद, हिसार, हांसी, कैथल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, भिवानी, फतेहाबाद, पलवल, फरीदाबाद, नूंह और नारनौल में बारिश हुई। वहीँ भिवानी और रेवाड़ी में ओले गिरे जिसका असर आज सुबह ठंढ के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की सूचना है।

आज बारिश के आसार नहीं

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर के अनुसार आज प्रदेश में किसी बड़े अलर्ट की स्थिति नहीं है, लेकिन बादलों की आवाजाही के कारण दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है।

23 तक हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

IMD ने एक ताजा रिपोर्ट साँझा की है। जिसके अनुसार 19 फरवरी से 23 फरवरी के दौरान खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है जिससे विशेषकर रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वहीँ दिन में धुप देखने को मिलेगी जिससे तापमान में उछाल देखने को मिलेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur