Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / हरियाणा में तेजी से गिर रहा है पारा, कड़ाके की ठंढ के लिए रहें तैयार, देखें बारिश को लेकर IMD का ताजा अपडेट

,

हरियाणा में तेजी से गिर रहा है पारा, कड़ाके की ठंढ के लिए रहें तैयार, देखें बारिश को लेकर IMD का ताजा अपडेट

Haryana Weather Update : हरियाणा में बड़ी तेजी से मौसम में बदलाव हो रहा है। तापमान में भी गिरावट दर्ज कि जा रही है। वहीँ कई जिलों में शीतलहर का असर भी देखने को मिल रहा है। बता दे कि प्रदेश का हिसार कल उत्तर और मध्य भारत के उन टॉप 10 शहरों में शामिल रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 6.8°C से नीचे रिकॉर्ड हुआ। दिन का तापमान भी सामान्य से दो डिग्री नीचे चल रहा है। बता दे कि यहाँ के लोग ठंढ के साथ साथ धुवें का भी सामना कर रहे है।

सिरसा में सबसे अधिक तापमान

बीते २४ घंटे कि बात करें तो हिसार और महेंद्रगढ़ की रात जहां 6.8°C और 6.9°C के साथ सबसे ठंडी रहीं, वहीं दिन का पारा सिरसा में सबसे अधिक 28.4°C दर्ज किया गया। तापमान को देखें तो प्रदेश अब धीरे-धीरे ठंड की जद में आता जा रहा है।Haryana Weather

19 नवंबर से मौसम में बदलाव

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा। हालांकि, सुबह और देर रात के समय ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट जारी रहेगी। 19 नवंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और ठंड में कुछ इजाफा हाे जाएगा। हालांकि अभी प्रदेश में बारिश को लेकर किसी प्रकार का अलर्ट नहीं है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार का अपडेट

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हरियाणा में मौसम आमतौर पर 18 नवंबर तक शुष्क रहने की संभावना है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि इस दौरान उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी, जिससे सुबह और शाम को हल्की ठंड का अनुभव होगा।Haryana Weather

दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन रात्रि तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। राज्य में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।

IMD चंडीगढ़ के अनुसार मौसम अपडेट

IMD चंडीगढ़ के बुलेटिन के अनुसार, हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान 28.4°C सिरसा (AWS) में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखी गई और यह सामान्य से 3.8°C कम रहा। हरियाणा में सबसे कम तापमान 6.8°C हिसार में दर्ज किया गया।Haryana Weather

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur