Hindi News / Weather / Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अर्धशतक के करीब पहुंचा पारा, देर रात से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

,

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अर्धशतक के करीब पहुंचा पारा, देर रात से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अर्धशतक के करीब पहुंचा पारा, देर रात से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए है। एक तरफ जहां कई राज्यों में बारिश जारी है तो राजस्थान का एक जिला देश का सबसे गर्म स्थान बन गया है। बता दे की राज्य में अब तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया है। लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

लेकिन मौसम विभाग ने एक अच्छी खबर दी की आज आज शाम को मौसम करवट लेगा और बारिश होगी। जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है।

पिछले 24 घंटे राजस्थान का मौसम

पिछले 24 घंटे में मौसम की बात करें तो श्रीगंगानगर में 48.2 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा।

गर्मी की शुरुआत के साथ, राज्य में गर्मी की लहर जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में चल रही लू और गर्म रातें अगले 2-3 दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

बीकानेर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

अगले 24 घंटों में राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज से राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीँ जून के पहले सप्ताह में कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 से 31 मई के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर-बीकानेर मंडल के कुछ हिस्सों में गरज के साथ 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, बालोतरा, बाड़मेर और जोधपुर में अलग-अलग स्थानों पर दोपहर में बारिश शुरू होने की संभावना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur