Kal Ka MOusam : देश के कई राज्यों में एक बार फिर से ठंढ लोट आई है। बता दे की कल से कई राज्यों के मौसम में बड़ा परिवर्तन देखा गया है जिससे भारी बारिश के साथ ओलावर्ष्टि देखने को मिली है। वहीँ ऐसे में किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक मुताबिक 19 फरवरी को 5 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। वहीँ इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। चलिए जानते है 19 फरवरी को हरियाणा राजस्थान समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम
देश के 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी
IMD के नए अपडेट के मुताबिक कल गुरूवार को उत्तराखंड, हिमाचल, तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। इस दौरान तेज हवा के झोंके लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। बता दे की19 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है।Kal Ka MOusam
दिल्ली में 19 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में कल यानी 19 फरवरी को भी बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 फरवरी से एक बार फिर से राजधानी दिल्ली का तापमान 2 से 3 डिग्री तक चढ़ जाएगा और गर्मी का ऐहसास होगा। वहीं, कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
यूपी में 19 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम
यूपी में कल यानी 19 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक जिन राज्यों में बारिश की संभावना है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है। लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।Kal Ka MOusam
बिहार में 19 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम
बिहार में कल यानी 19 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। हालांकि, बिहार में गुलाबी ठंड की स्थिति बनी रहेगी यानी कि सुबह और शाम ठंड अभी लोगों को परेशान कर सकती है।
हिमाचल में 19 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में भी कल यानी 19 फरवरी को भी हल्की बारिश की संभावना है। जिन जिलों में कल बारिश की संभावना है उनमें सोलन, कुल्लू, सिरमौर, उना, लाहौल और स्पीति शामिल हैं।
राजस्थान में 19 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में कल यानी 19 फरवरी को बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, जयपुर और आसपास के जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। जयपुर में कल अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उदयपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।Kal Ka MOusam
हरियाणा में 19 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा में कल यानी 19 फरवरी को फिर से बारिशआसार नहीं है। आईएमडी के मुताबिक कई जिलों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है।
