Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Haryana Weather Update : हरियाणा के 10 जिलों में सिंगल डिजिट में पहुंचा पारा, 12 दिसंबर से एक्टिव होगा नया सिस्टम

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

Haryana Weather Update : हरियाणा के 10 जिलों में सिंगल डिजिट में पहुंचा पारा, 12 दिसंबर से एक्टिव होगा नया सिस्टम

Haryana Weather Update : हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश के 10 जिलों में सिंगल डिजिट में पारा पहुंच चूका है। प्रदेश में 12 दिसंबर से एक नया सिस्टम होगा। जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वहीँ प्रदेश में सुबह शाम ठंढ का कहर देखने को मिल रहा है। वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

6 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार राजस्थान से सटे 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी और नारनौल में शीतलहर ( Cold Wave Alert ) का यलो अलर्ट जारी किया था। मगर हवा की दिशा दक्षिण-पश्विम होने से एकाएक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।Haryana Weather Update

हरियाणा के जिलों में तापमान

हरियाणा के नारनौल में सबसे कम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, महेंद्रगढ़ में 5.8 डिग्री, सोनीपत में 5.9 डिग्री, हिसार में 6.3 डिग्री और सिरसा में तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, यमुनानगर में हथनीकुंड बैराज के आसपास अधिकतम तापमान सबसे कम 20.6 °C दर्ज किया गया है। भिवानी 26.9 °C तापमान दर्ज किया गया जो सबसे ज्यादा रहा।

12 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस देगा दस्तक

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील संभावित है। वहीं उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड भी बढ़ सकती है।Haryana Weather Update

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur