Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम एकबार बदलने वाला है। बता दे की पिछले दिनों से प्रदेश के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। हरियाणा में मौसम का मिजाज इन दिनों मिला-जुला बना हुआ है। वहीँ आनेवाले दिनों में एक बार फिर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। बता दे की भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 1.3°C की कमी आई है, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश के 13 शहरों में रात का पारा 10°C के पार बना हुआ है।
17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर का कहना है कि 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जो उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम को बदल सकता है।Haryana Weather

हरियाणा में तापमान
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार अंबाला 11.1°C,
रोहतक 10.8°C, भिवानी 12.8°C,
फरीदाबाद 12.0°C, गुरुग्राम 11.3°C,
जींद 10.6°C, कैथल 10.1°C,
पानीपत 10.5°C, कुरुक्षेत्र 11.4°C,
नूंह 12.4°C और रोहतक 11.4°C में रात का तापमान 10 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।
हालांकि राज्य में रात को हल्की ठंढ देखने को मिल रही है। दो दिन पहले हुई बूंदबांदी से उत्तरी हवाओं का प्रकोप जारी है। इसी बिच सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6°C सोनीपत में दर्ज हुआ। इससे साफ है कि कुछ क्षेत्रों में अभी भी हल्की ठंड बनी हुई है।
