Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Haryana Weather Update : हरियाणा में अब ऐसा रहेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी से 3 दिन बाद बढ़ेगी ठंड

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
,

Haryana Weather Update : हरियाणा में अब ऐसा रहेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी से 3 दिन बाद बढ़ेगी ठंड

Haryana Weather Update : हरियाणा के लोग अब कड़ाके कि ठंढ के लिए तैयार रहे। बता दे कि प्रदेश में अगले तीन दिन तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने हरियाणा में अब बढ़ती ठंड के बीच सुबह शाम के वक्त हल्का घनी धुंध का अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश मे अभी अभी रात्रि तापमान (न्यूनतम) 8 से 10 डिग्री के आसपास बना है। वहीं उतर से नमी वाली हवाएं चलने से धुंध देखी जा रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में 3 दिन बाद और ठंड बढ़ने का अनुमान जताया गया है। इससे रात का तापमान और गिर सकता है।Haryana Weather Update

तापमान में गिरावट

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान घट नहीं रहा है। रातें जरूर ठंडी हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात्रि तापमान में करीब 3.2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

हिसार में सबसे कम तापमान

हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में पारा 8.9, सिरसा में 9.6 और जींद में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। Haryana Weather Update

अगले 2 दिन मौसम में दिखेगा बदलाव

डॉ. खीचड़ के अनुसार राज्य में मौसम 23 नवंबर तक शुष्क और परिवर्तनशील बना रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्की बादलवाई देखने को मिल सकती है। हवा की दिशा में बार-बार बदलाव और धीमी गति से चलने वाली हवाओं के कारण वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे कुछ स्थानों पर अलसुबह हल्की धुंध छाने की संभावना है।Haryana Weather Update

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur