Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Haryana Weather Update : हरियाणा के 14 जिलों में आज घने कोहरे और कोल्ड-डे का अलर्ट; 7 घंटे तक लेट चल रहीं ट्रेनें, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather Update : हरियाणा के 14 जिलों में आज घने कोहरे और कोल्ड-डे का अलर्ट; 7 घंटे तक लेट चल रहीं ट्रेनें, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather Update : हरियाणा में कोहरे का कोहराम देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में मौसम की मार और अधिक देखने को मिलने वाली है। बता दे की प्रदेश में अब हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर शुरू हो गया है। 26 दिसंबर तक घने कोहरे और कोल्ड-डे का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

आज और कल इन जिलों के लिए अलर्ट

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक आज और कल सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और उत्तर हरियाणा के जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सोनीपत व झज्जर में सुबह से घना कोहरा छाया है। फतेहाबाद में भी धुंध का असर दिखाई दे रहा है।

न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है क्रिसमस के बाद एकाएक ठंड और बढ़ेगी। हरियाणा में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार रात नारनौल 6.0°C के साथ राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा। हालांकि औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2°C अधिक बना हुआ है, लेकिन आने वाले 4 दिनों में कोहरे और कोल्ड-डे की स्थिति जनजीवन को प्रभावित कर सकती है।

कोहरे के कारण आज ट्रैन लेट

किसान एक्सप्रेस करीब सवा घंटा देरी से चल रही है। यह ट्रेन हिसार में साढ़े 7 बजे पहुंचती है। यह ट्रेन 8:45 बजे हिसार पहुंची। इसी तरह

रेवाड़ी-फाजिल्का एक्सप्रेस करीब एक घंटा देरी से चल रही है। यह ट्रेन 7:50 बजे हिसार पहुंचती है, मगर यह अब 8:50 बजे तक हिसार पहुंची।

गंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस भी करीब एक घंटा देरी से चल रही है। यह ट्रेन 9:40 बजे सुबह हिसार पहुंचेगी।

गोरखधाम एक्सप्रेस करीब 4 घंटे देरी से चल रही है।

आने वाले 5 दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

23-24 दिसंबर (यलो अलर्ट): सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और उत्तर हरियाणा के जिलों में ‘घना कोहरा’ छाए रहने की संभावना है। प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

25-26 दिसंबर (ऑरेंज और रेड अलर्ट): मध्य और दक्षिण हरियाणा के जिलों (रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी) में बेहद घना कोहरा और कोल्ड-डे की स्थिति रहेगी। यानी दिन में भी धूप नहीं खिलेगी और ठिठुरन बनी रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur