Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / 26 जनवरी को फिर करवट लेगा हरियाणा में मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से होगी ताबडतोड बारिश

26 जनवरी को फिर करवट लेगा हरियाणा में मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से होगी ताबडतोड बारिश

Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार : 26 जनवरी को फिर करवट लेगा हरियाणा में मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से होगी ताबडतोड बारिश

Haryana Weather Update : हरियाणा में ठंड का दौर जारी है। पछले २४ घंटों में बारिश और ओलावर्ष्टि से आज सुबह की शरुवात तीखी हवाओं से हुई , जिसने लोगों को घरों पर दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। बता दे की हरियाणा में बारिश के बदल अभी छटें नहीं है।  आने वाले दिनों में एक बार फिर से बारिश के आसार बन रहे है। 

अगले 24 घंटे हरियाणा में मौसम 

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 24 घंटों में कई जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ (WD) के असर से बीते 24 घंटे में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री नीचे चला गया है।

आज इन जिलों में चेतावनी जारी 

IMD के अनुसार आज प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है।  जिनमे हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में कोहरे को लेकर चेतावनी ( Cold Wave Alert) दी गई है। इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है। वहीं अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल और सोनीपत जिलों में कोई मौसम चेतावनी नहीं है।


26 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक पंचकूला और यमुनानगर के आसपास हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 26 तारीख से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 जनवरी को हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश होगी।