Hindi News / Weather / Haryana Weather Update : हरियाणा में आज फिर बारिश का अलर्ट, कल से चल सकती है भीषण लू

,

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज फिर बारिश का अलर्ट, कल से चल सकती है भीषण लू

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज फिर बारिश का अलर्ट, कल से चल सकती है भीषण लू

Haryana Weather Update : हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में तेजी से बदलाव के कारण शनिवार को दिन में गर्मी थी। राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं, रविवार से मौसम फिर साफ रहेगा लेकिन कई इलाकों में हल्की आंधी के साथ बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है और सोमवार से गर्मी शुरू हो सकती है।

11 जून से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 10 जून तक भीषण लू की स्थिति रहने वाली है, लेकिन 11 जून से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। शनिवार को रोहतक में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 8 से 10 जून तक लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। राजस्थान की सीमा से लगे जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम तेजी से बदल रहा है।

तापमान में हल्की गिरावट

बारिश के कारण पिछले कई दिनों से पूरे क्षेत्र में तापमान गिर रहा है। लेकिन शनिवार को फिर से धूप निकलने के कारण दिन का तापमान 43.1 डिग्री तक पहुंच गया। अब आने वाले दिनों में गर्मी की वजह से यह तापमान और बढ़ सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur