Haryana Weather Update : हरियाणा में आज सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। ठंढी हवाओं के साथ साथ बादलों की आवाजाही शरू हो चुकी है। बता दे की एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार बने हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र चंडीगढ़ के ताजा बुलेटिन के अनुसार हरियाणा में 17 और 18 फरवरी को आठ जिलों में बारिश व गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटे में मौसम
दिन में तेज धुप के चलते अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा। औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है और तापमान सामान्य से करीब 3.7 डिग्री अधिक चल रहा है। सबसे अधिक तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस भिवानी में रिकॉर्ड किया गया। गुरुग्राम, नारनौल, सिरसा और हिसार समेत कई जिलों में पारा 28 डिग्री के आसपास रहा।
आज सिरसा समेत 8 जिलों में बारिश के आसार
IMD की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बता दे की आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, और नूंह जिलों में बारिश की संभावना है। इन जिलों में 25% प्रतिशत तक बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं 18 फरवरी को भी पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा के जिलों में बारिश के आसार देखने को मिल सकते है। बारिश के साथ साथ 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी जो किसानों के लिए परेशानी पैदा कर सकती है।
तापमान में दर्ज होगी गिरावट
बता दे की पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान की बढ़ोतरी के साथ गर्मी की एंट्री हो चुकी है। वहीँ बारिश और बादल छाने से अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। दिन में चल रही गर्माहट कुछ कम होगी, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। 19 के बाद मौसम साफ़ रहने की उम्मीद है।
