Rajasthan Weather Update : राजस्थान में एक बार फिर से बारिश और ओलावर्ष्टि का दौर शरू होने वाला है। बता दे की पिछले दिनों हुई बारिश से प्रदेश में ठिठुरन जारी है। इसी के चलते मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को 12 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- 31 जनवरी से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से राजस्थान के पूर्वी हिस्सों (जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और कोटा संभाग) के जिलों में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।
इस सिस्टम का असर 2 फरवरी तक रहेगा। गुरुवार को सीकर, जयपुर, फतेहपुर, भीलवाड़ा समेत कई शहरों के तापमान में 2 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई।
हल्के बादल और धुंध से दिन में धूप कमजोर रहने से दिन में भी सर्दी का असर तेज रहा।
पिछले 24 घंटों में मौसम
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में अधिकांश शहरों में गुरुवार सुबह तक मौसम साफ रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के जिलों में धुंध और हल्के बादल छा गए। इससे धूप कमजोर रही और सर्दी का असर तेज रहा।
श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, बारां, डूंगरपुर, नागौर, फतेहपुर, करौली, सिरोही, उदयपुर, कोटा, सीकर, पिलानी, जयपुर, अलवर, टोंक, भीलवाड़ा, अजमेर में कल दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। कल दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ।
कल रात एक्टिव होगा नया सिस्टम

मौसम विशेषज्ञों ने बताया- 31 जनवरी से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से राजस्थान के पूर्वी हिस्सों (जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और कोटा संभाग) के जिलों में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। इस सिस्टम का असर 2 फरवरी तक रहेगा। गुरुवार को सीकर, जयपुर, फतेहपुर, भीलवाड़ा समेत कई शहरों के तापमान में 2 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई।
