Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / राजस्थान के मौसम में सुबह शाम और दोपहर को अलग अलग रंग, किसानों के लिए अलर्ट जारी, देखें अगले 14 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

,

राजस्थान के मौसम में सुबह शाम और दोपहर को अलग अलग रंग, किसानों के लिए अलर्ट जारी, देखें अगले 14 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार : राजस्थान के मौसम में सुबह शाम और दोपहर को अलग अलग रंग, किसानों के लिए अलर्ट जारी, देखें अगले 14 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के मौसम में सुबह शाम और दोपहर को बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। जो किसानों के लिए भी खतरा बन सकता है।  बता दे की एक दिन में मौसम में इतने बदलाव से फसलों को भी नुकशान पहुँच सकता है। दिन में तेज धूप खिल रही है। सुबह और शाम को तेज सर्दी का एहसास हो रहा है। इस बदलाव के कारण आमजन को ही सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि वायरल इंफेक्शन जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। 

पिछले 24 घंटे में मौसम 

राजस्थान में पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावर्ष्टि से सुबह सुबह ठंढ देखने को मिल रही है।  वही प्रदेश में पिछले 24 घंटों में राज्य के सभी शहरों में मौसम साफ रहा और आसमान साफ रहने से तेज धूप रही। हनुमानगढ़, गंगानगर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, भीलवाड़ा सहित कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ गया है।

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर, जालौर, जैसलमेर के क्षेत्रों में गुरुवार को खिलखिलाती धुप से आमजन को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है। वहीँ आने वाले दिनों में मौसम का हाल यही रहने वाला है। 

बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जोधपुर में 28.4, जालौर में 28.3, जैसलमेर में 27.6, नागौर में 26.2, जवाई बांध (पाली) में 27.6 तक पहुंच गया है।  वहीँ आज इस तापमान में और बढ़ोतरी भी देखि जा सकती है। 

अगले 14 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- प्रदेश में अगले 2 सप्ताह मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश होने की संभावना बहुत कम है, जबकि सुबह-शाम सर्दी सामान्य रहने की संभावना है। जबकि दिन में तेज धूप से सर्दी का असर कम रहेगा और पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज होने की संभावना है।