Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Haryana Weather : हरियाणा में आज और कल हल्की बूंदाबांदी के आसार, 2 दिन बाद चलेगी भयंकर शीतलहर

,

Haryana Weather : हरियाणा में आज और कल हल्की बूंदाबांदी के आसार, 2 दिन बाद चलेगी भयंकर शीतलहर

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम का बदलाव दिखने वाला। बता दे कि आज से प्रदेश में अगले दो दिनों तक हल्की बदलवाई के साथ साथ बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वहीँ आगामी दिनों को लेकर मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

कड़ाके कि ठंढ से होगी दिसम्बर कि शरुवात

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि हरियाणा में 1 दिसंबर से धुंध और ठंड दोनों बढ़ सकते हैं। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आज और कल दो दिन बादल छाए रहेंगे और 1 दिसंबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से नमी बढ़ सकती है। इससे धुंध बढ़ेगी और शीतलहर चलेगी। इस दौरान रात के तापमान में गिरावट आएगी।

पिछले 24 घंटों में हरियाणा का मौसम

बता दें कि सुबह शाम प्रदेश में ठंढ का कहर देखने को मिल रहा है। धुंध का असर भी अब दिखने लग गया है। हालांकि 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में कल की तुलना में 1.1°C की वृद्धि हुई है।

वहीँ मौसम विभाग कि जानकारी के अनुसार बता दे कि दक्षिण हरियाणा के जिलों में दो दिन तक गहरे कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। रात का सबसे कम तापमान नारनौल (महेंद्रगढ़) में 7.0°C दर्ज किया गया।

कड़ाके कि ठंढ के लिए रहें तैयार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान ( Weather Update ) विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 3 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान 29 व 30 नवंबर को बीच बीच में हल्के बादल तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु 1 दिसंबर से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur