Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Kal Ka Mousam : इन राज्यों में कड़ाके की ठंढ दे रही है दस्तक, दिल्ली में भी बदलेगा मौसम; पढ़िए आपके शहर में कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam : इन राज्यों में कड़ाके की ठंढ दे रही है दस्तक, दिल्ली में भी बदलेगा मौसम; पढ़िए आपके शहर में कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka mousam 13 October 2025 : देश के ज्यादातर इलाकों में मानसून का प्रभाव लगभग खत्म सा हो गया है। लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश से प्रदेश में अब ठंढ कि एंट्री होने लगी है, बता दे कि राजस्थान हरियाणा समेत देशभर में रजाई निकालने वाले दिन आ गए है। वहीँ लगभग AC कूलर अब लगभग से बंद हो गए है। वहीँ कई राज्यों में झमाझम बारिश का भी अलर्ट जारी हुआ है। जिसका सीधा असर उतर भारत में देखने को मिलेगा और ठंडक का असर देखने को मिलेगा।

जानकारी के लिए बता दे कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को बताया कि अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के शेष हिस्सों से लौट सकता है। इसके साथ ही झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ भागों में भी मॉनसून की वापसी के हालात बन रहे हैं।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि IMD ने अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत खासतौर पर तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने तापमान के गिरने से ग्रामीण इलाकों में सुबह और शाम में ठंड का एहसास होने लगा है। जिसके चलते लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। तो चलिए बताते हैं कल आपके शहर में मौसम कैसा रहेगा…

मौसम में बदलाव ठंढ का कहर शरू

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में आने वाले सप्ताह में ठंड दस्तक देने वाली है। वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में सुबह-शाम हल्की ठंढक महसूस होने लगी है। इन राज्यों में तापमान में गिरावट नजर आ रही है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में कल का मौसम पूर्वानुमान

जानकारी के लिए बता दे कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में मौसम में कोई बदलाव नहीं दिखने वाला है। मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, यानी यहां बारिश कि उम्मीद नहीं है। सुबह शाम हल्की ठंढ देखने को मिल सकती है।

गुजरात-महाराष्ट्र में कल मौसम कैसा रहेगा
गुजरात और महाराष्ट्र में भी बारिश अभी आने वाले दिनों में बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे है। तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है। शाम के समय मौसम सुहाना रहेगा। लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur