Haryana Weather Update : हल्की बारिश और ओलावर्ष्टि से हरियाणा के तापमान मैं गिरावट दर्ज की गई है। बता दे की प्रदेश के कई जिलों में आज शिमला की तरह पाला जमने लगा। राज्य में शीतलहर ( Cold Wave) लहर चल रही है। इसके चलते कई जिलों में कोहरे से लोगों को राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, रविवार को राज्य के कई जिलों में घने से बहुत घने कोहरे और शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। वहीं पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात (नूंह), पलवल और चरखी दादरी में हल्की धुंध पड़ सकती है। बता दे जिससे तापमान में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिलेगी। वहीँ कल से हरियाणा में दिर से मौसम बदलेगा जिससे बारिश के आसार बन रहे है।
सिरसा समेत इन जिलों में जमा पाला
IMD की चेतावनी के अनुसार, 25 जनवरी को प्रदेश के 7 जिलों में पाला जम सकता है। इनमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखीदादरी शामिल हैं। इसके अलावा 6 जिलों में गहरा कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट ( Orange Alert )जारी हुआ है।
पिछले 24 घंटों में मौसम
पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो शीतलहर के कारण हरियाणा में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि धूप खिलने से राहत मिली, मगर ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाए रखी। IMD के अनुसार, 24 जनवरी को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3 से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटों का मौसम
अगले 24 घंटों में दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। 25 जनवरी को भी अधिकतम तापमान 14 से 17 डिग्री के बीच ही रहने का अनुमान है। वहीँ कल शाम से एक नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है। जिससे प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावर्ष्टि का अलर्ट जारी हुआ है।
