Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Haryana Weather : हरियाणा में अगले 72 घंटे तेजी से गिरेगा तापमान, शून्य तक पहुंचने की उम्मीद, कड़ाके की ठंढ का अलर्ट जारी

,

Haryana Weather : हरियाणा में अगले 72 घंटे तेजी से गिरेगा तापमान, शून्य तक पहुंचने की उम्मीद, कड़ाके की ठंढ का अलर्ट जारी

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम का कड़ा रुख देखने को मिल रहा है। साल के अंतिम महीने की शरुवात से कड़ाके की ठंढ का खर देखने को मिल रहा है। वहीँ आने वाले दिनों में प्रदेश में डबल अटैक देखने को मिलेगा।

पिछले 24 घंटों में मौसम

मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार 7 दिसंबर को हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य के करीब बना हुआ है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला नूंह रहा, जहां अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नूंह में तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

शून्य तक पहुंचेगा तापमान

बता दे कि मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी कंपकंपाती सर्दी में इजाफा होगा और पारा शून्य के करीब पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते खासकर रात के तापमान में और गिरावट की संभावना है।

आज कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील संभावित है। वहीं 8 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट संभावित। वहीँ 7 दिसंबर को हरियाणा का औसत न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़ा, लेकिन फिर भी यह सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे पहुंच गया है।

11 दिसंबर तक ठंड में लगातार वृद्धि

मौसम विभाग के अनुसार, 11 दिसंबर तक ठंड में लगातार वृद्धि होगी। अनुमान है कि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे यह 6 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं औसतन 24 डिग्री बना हुआ अधिकतम तापमान भी करीब 1 डिग्री तक कम हो सकता है।