IMD Rain Alert In Rajasthan : राजस्थान में पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावर्ष्टि से कड़ाके की ठंढ और कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। वहीँ आज सुबह भी सीकर समेत कई जिलों में ठंढ का कहर देखने को मिला, पूरी रात प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे का प्रभाव देखा गया. विशेषकर पश्चिमी राजस्थान के दौसा, बीकानेर और जैसलमेर जिलों में घना कोहरा बन गया, जिससे वाहनों के संचालन में कठिनाई रही. वहीं, पूर्वी राजस्थान के कोटा, अलवर और उदयपुर में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसने शाम के मौसम को और सुहावना बनाया.
अगले कुछ घंटों में मौसम में बदलाव
राज्य के पश्चिमी हिस्सों में दिन के समय हल्की ठंड के साथ शुष्क मौसम बना रहा, जबकि पूर्वी और कुछ मध्य हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई. शाम के बाद तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर और बढ़ गया वहीँ प्रदेश के कई जिलों में बदलाव देखने को मिल सकता है साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है।
पिछले 24 घंटे में मौसम
पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे का प्रभाव देखा गया. विशेषकर पश्चिमी राजस्थान के दौसा, बीकानेर और जैसलमेर जिलों में घना कोहरा बन गया, जिससे वाहनों के संचालन में कठिनाई रही. वहीं, पूर्वी राजस्थान के कोटा, अलवर और उदयपुर में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसने शाम के मौसम को और सुहावना बनाया.
8 फरवरी को बारिश के आसार
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार आज मुख्य वायुमंडलीय स्थिति में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का प्रभाव देखा गया. यह मध्यम ऊंचाई पर 5.8 किलोमीटर समुद्र तल से ऊपर स्थित था. इसके चलते पूर्वी राजस्थान में बादलों और हल्की बारिश की संभावना बनी रही. साथ ही, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में उपरी हवा का चक्रवात धीरे-धीरे कम प्रभावशाली हुआ. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में फिर से बारिश हो सकती है.
