Haryana Weather Update : हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश के 5 जिलों में आज मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा जिससे बारिश के आसार बढ़ रहे है। आमजन को इस भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की 22 मई की रात से मौसम में बदलाव के साथ बारिश होने की संभावना ( Haryana Rain Alert) है।
इससे भयंकर गर्मी से पीड़ित लोगों को राहत मिलेगी। इस बीच, गुरुवार को सिरसा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।
यहां तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 24 मई से मौसम फिर से शुष्क रहेगा और गर्मी बढ़ने की संभावना है।
हरियाणा में कल बारिश के आसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज गर्मी का अलर्ट( IMD Alert) जारी किया है। इस बीच, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। आने वाले दिनों में और बारिश होने की संभावना है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 23 मई तक बदलता रहता है और रुक-रुक कर हवाएं चलने की संभावना है।
राजस्थान के ऊपर बनेगा चक्रवाती परिसंचरण
इस बीच, एक पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ियों की ओर बढ़ने और 22 मई को राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनाने की संभावना है। इसके प्रभाव से, 22 मई की रात और 23 मई को हरियाणा में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
इस दौरान दिन के तापमान में मामूली गिरावट आएगी। हालांकि, 24 से 27 मई के दौरान मौसम के आम तौर पर शुष्क और गर्म रहने की संभावना है। दिन के समय तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।
इन जिलों में बारिश के आसार
हिसार, झज्जर, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी।
ऑरेंज अलर्टः

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, सेनिपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल।





