UP Rain Alert : उतर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, वहीँ यूपी में सर्दी के मौसम में भले ही न्यूनतम तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस तक रह गया हो। कोहरे संग शीतलहर से भी लोग परेशान रहे। लेकिन अभी तक किसी तरह की ओलावृष्टि व वर्षा नहीं हुई थी। पिछले पांच दिन की बात करें तो लगातार सुबह से ही सूरज निकल आता है और लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की है।
वहीँ आज यूपी में गुरुवार को न्यूनतम 9.4 और अधिकतम 23.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच पूरे दिन धूप खिली रही। जिससे लोग अपनी मकान की छतों व मैदानों में धूप सेकते नजर आए। जबकि अगले 24 घंटे में यानि कल शुक्रवार को अमरोहा जिले में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि होने के आसार है। भारतीय मौसम विज्ञान ने किसानों व अन्य लोगों के लिए अलर्ट ( Up Rain Alert) जारी किया है।

शुक्रवार को आंधी बारिश का अलर्ट
गुरुवार को भी सुबह से शाम तक धूप खिली रही। लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 24 घंटे के अंदर यानि कल शुक्रवार अमरोहा जिले में आंधी-तूफान, बिजली की गरज के साथ आलोवृष्टि ( Heavy Rain Alert) की घोषणा कर लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। जबकि 30 जनवरी और चार फरवरी को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक व साामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान है।
किसानों को बता दे की चने की फसल में फली छेदक की निगरानी के लिए तीन-चार फेरोमोन ट्रैप प्रति एकड़ भूमि में स्थापना की सलाह दी है।
