Haryana Weather : हरियाणा में आज सुबह सुबह मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। कई जिलों में अलसुबह से बारिश कि शरुवात हुई वहीँ सिरसा , फतेहाबाद में देर रात से बारिश जारी है। बता दे कि इसी दौरान सिरसा के कई इलाकों में ओलावर्ष्टि कि खबर भी सामने आ रही है। IMD के नए अपडेट के अनुसार आज प्रदेश के हरियाणा के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है जिसमे पानीपत, सोनीपत यमुनानगर सहित हिसार, गुरुग्राम, भिवानी, फतेहाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, फतेहाबाद, सिरसा और महेंद्रगढ़ शामिल है।
सुबह सुबह ओलावर्ष्टि
पानीपत में सुबह सुबह अलग नजारा दिखा। बादलों ने पुरे को को अपनी आगोश में ले लिया। आलम ये था कि सुबह 8 बजे भी रात कि तरह अन्धेरा छाया रहा। सिरसा में देर रात ओले भी गिरे। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के 7 जिलों कैथल, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 60 किलोमीटर/ घंटे की दर से ठंडी हवाएं चल रही है।
अगले 48 घंटे में मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 25 जनवरी तक प्रदेश में बारिश की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। अगले 48 घंटों तक तेज बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।
