Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Haryana Weather Update : हरियाणा में ठंडी हवाओं से हुआ हाल बेहाल, आज सिरसा, हिसार समेत 12 शहरों में कोल्ड-डे का अलर्ट; जानें कब मिलेगी राहत

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

Haryana Weather Update : हरियाणा में ठंडी हवाओं से हुआ हाल बेहाल, आज सिरसा, हिसार समेत 12 शहरों में कोल्ड-डे का अलर्ट; जानें कब मिलेगी राहत

Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार : Haryana Weather Update : हरियाणा में ठंडी हवाओं से हुआ हाल बेहाल, आज सिरसा, हिसार समेत 12 शहरों में कोल्ड-डे का अलर्ट; जानें कब मिलेगी राहत

Haryana Cold Wave Alert : हरियाणा में ठंढ कि दोहरी मार देखने को मिल रही है। हरियाणा में शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार शीतलहर के साथ कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। बता दे कि फिलहाल आलम ये है कि आधे से ज्यादा हरियाणा बर्फीली हवाओं की चपेट में है। 10 जनवरी तक इसमें राहत की उम्मीद नहीं दिख रही।

पिछले 24 घंटे हरियाणा में मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 8 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रही। बुधवार को भी प्रदेश में ठंडी हवा चल रही है। इससे कोहरे से तो कुछ निजात मिली है, लेकिन ठंड बढ़ गई है। कई जिलों में कल पुरे दिन सूर्यदेवता के दर्शन नहीं हुए।

तापमान में तेजी से गिरवाट-कोल्ड डे अलर्ट

बता दे कि कई जिलों के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज कि जा रही है। हिसार में अधिकतम तापमान 6.3°C तक गिर गया है। हिसार में दिन का पारा मंगलवार को 12.2°C दर्ज किया गया। इसी तरह नारनौल में पारा 6.9°C गिरकर 13.5 डिग्री तक पहुंच गया। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखीदादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल में कोल्ड डे की आशंका व्यक्त की है।

6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल, पानीपत और सोनीपत जैसे 6 जिलों में कोहरे को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि उत्तर-उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण पहाड़ों से बर्फीली हवाएं मैदानों की ओर आ रही हैं, इसके कारण कोल्ड डे जैसी स्थिति बन रही है।

बता दे कि मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहे और अधिकतम तापमान में भी सामान्य से 4.5 से 6.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ जाए तो उस दिन को कोल्ड डे यानी शीत दिवस के रूप में दर्ज किया जाता है।

वहीँ पिछले कुछ घंटों में भी हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, नारनौल, चरखीदादरी, पानीपत और सोनीपत में कोल्ड डे जैसी स्थिति रही। वहीँ आने वाले दिनों में लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। प्रदेश में अगले 72 घंटों तक मौसम लगभग ऐसा ही रहने वाला है ।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur