IMD Weather Alert: देर रात हरियाणा राजस्थान और पंजाब में अचानक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। बता दे की राजस्थान के हनुमानगढ़ और राजस्थान के सीमवर्ती सीमावर्ती जिले सिरसा, फतेहाबाद में तेज गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। जिससे एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीँ बता दे की जनवरी और फरवरी के महीने में राजस्थान के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो फरवरी के महीने में भी राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होने वाली है।
तेज हवाओं के साथ इन राज्यों में बारिश
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 11-12 फरवरी को केरल में भारी बारिश होगी। सिर्फ केरल ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र मध्य प्रदेश राजस्थान हरियाणा जैसे राज्यों में भी झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
दिल्ली -एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 11 से 13 फरवरी तक मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा बना रह सकता है। इन दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है।
बिहार-झारखंड में आज के मौसम का हाल?
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार-झारखंड के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य कम दर्ज किया गया है। इन दोनों राज्यों में बारिश या तूफान की कोई बड़ी चेतावनी नहीं है। लेकिन ठंड बने रहेगी और सुबह-शाम के वक्त हल्का कोहरा छाया रहेगा।
तेजी से बढ़ेगी ठंड
केरल तमिलनाडु हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश बिहार सहित कई राज्यों में झमाझम बारिश होने से ठंड में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो महाशिवरात्रि से बरसात की शुरुआत हो सकती है।
इन राज्यों में आज बारिश के आसार

11-12 फरवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप,, पुडुचेरी, रायलसीमा, कराईकल और माहे में जमकर बादल बरसेंगे।इस दौरान ब्रजपत का अलर्ट भी जारी किया गया है।
