Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Kal ka Mausam : राजस्थान समेत इन राज्यों के लिए हाई अलर्ट जारी, तेज अंधड़ के साथ भारी बारिश और ओलावर्ष्टि का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal ka Mausam : राजस्थान समेत इन राज्यों के लिए हाई अलर्ट जारी, तेज अंधड़ के साथ भारी बारिश और ओलावर्ष्टि का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार : Kal ka Mausam : राजस्थान समेत इन राज्यों के लिए हाई अलर्ट जारी, तेज अंधड़ के साथ भारी बारिश और ओलावर्ष्टि का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka MOusam 28 January 2026 : मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक राजस्थान हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंढ के साथ बारिश और ओलावर्ष्टि का अलर्ट जारी हुआ है।  बता दे की पिछले दिनों हुई बारिश से ठंढ अपने चर्म पर है।  वहीँ बर्फीली हवाओं से लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर है।  आने वाले दिनों में भी इस मौसम से राहत नहीं मिलने वाली।  जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी हो गया है।  वहीं  28 जनवरी को उत्तराखंड में भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं. इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है. चलिए जानते है राजस्थान हरियाणा समेत देशभर के राज्यों में 28 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली में 28 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम 

IMD के मुताबिक,दिली में एक बार फिर से मौसम बदल गया है. हल्की बारिश की भी संभावना है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. 28 जनवरी को सुबह के वक्त कोहरा छाया नजर आ सकता है.

राजस्थान में बारिश के साथ ओलावर्ष्टि का अलर्ट जारी 

राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ सकता है. आज सुबह से, जयपुर, भरतपुर, कोटा के अलावा अजमेर संभाग के कुछ भागों में आकाशीय बिजली गिर सकती है. सीकर में अचानक बड़े बदलाव से दोपहर को ओलावर्ष्टि देखने को मिली जिस से फसलों को काफी नुकशान पहुंचा है।  वहीँ कल भी प्रदेश में मिलीजुली स्थति रहने वाली है।  28 जनवरी को मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर जिलों में बारिश के आसार है। Kal Ka MOusam

बिहार में अलर्ट जारी

IMD के नए ुप्सते के अनुसार बिहार में एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 जनवरी को प्रदेश के पांच जिलों में मौसम खराब रह सकता है. IMD ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण के अलावा शिवहर, सीतामढ़ी और गोपालगंज में बिजली चमकने की संभावना जताई है.

झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम 
 

झारखंड में अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया जाएगा. दिन का तापमान भी बढ़ सकता है. 29 और 30 जनवरी को आसमान में बादल छाए नजर आएंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कल कैसा रहेगा मौसम 

 

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 28 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं 28 जनवरी को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है.Kal Ka MOusam

हरियाणा पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम 
 

IMD के नए अपडेट के मुताबिक 28 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं.