Kal Ka Mousam : हरियाणा राजस्थान समेत देशभर में बर्फीली हवाओं से लोगों का हाल बेहाल है। वहीँ अभी भी प्रदेश में बारिश का दौर खत्म नहीं होने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 31 जनवरी से फिर से बारिश की संभावना जताई है. तेज बारिश के चलते सुबह के समय का तापमान भी 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा, जिससे फिर से कंपकंपी बढ़ने वाली है. राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है. तेज बारिश के साथ ही 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगी.
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार दिल्ली में 30 जनवरी को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे और सुबह के वक्त कोहरा छाया नजर आ सकता है. 31 जनवरी को भी आकाश में बादल रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दिन हवा की गति 30 से 40 किमी/ घंटा रह सकती है.
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?
IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक राजस्थान में 30 जनवरी को राजस्थान के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया नजर आ सकता है. एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 30 जनवरी को मौसम में बदलाव ला सकता है. इसके प्रभाव से राज्य के पूर्वी और उत्तरी भागों में हल्की बारिश हो सकती है.
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. दो दिनों तक प्रदेश में बदलाव देखने को मिल सकता है। 30 जनवरी को इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया नजर आ सकता है.
झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?
झारखंड में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलता जा रहा है. आईएमडी रांची के अनुसार, 29 से 31 जनवरी 2026 के बीच राज्य के कई जिलों में दिन के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. वहीं रात का तापमान गिरकर 9 से 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
हरियाणा पंजाब मध्य्प्रदेश में कल का मौसम
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 30 जनवरी को कोहरे की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में 30–31 जनवरी की रात और सुबह कुछ जगहों पर घना कोहरा छा सकता है.
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD के नए अपडेट के अनुसार 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 31 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इस दौरान मौसम बिगड़ने की संभावना है, जबकि 1 फरवरी को कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उससे सटे मध्य भारत में
