Shekhawati Live

Kal Ka Mousam :पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असली कोहराम, जानें राजस्थान समेत देशभर में कल का मौसम पूर्वानुमान 

राजस्थान हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश और ओलावर्ष्टि से एक बार फिर से ठंढ लौट आई है। बता दे की बीते दिन कोहरे के साथ बारिश ने मौसम में बड़ा फेरबदल हुआ जिससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।
 
kal ka mousam

Kal ka Mausam : उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।  बता दे की राजस्थान हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश और ओलावर्ष्टि से एक बार फिर से ठंढ लौट आई है। बता दे की बीते दिन कोहरे के साथ बारिश ने मौसम में बड़ा फेरबदल हुआ जिससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। वहीँ मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, 3 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. चलिए जानते है 3 फरवरी को देशभर में कैसा रहेगा मौसम। 

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम 
दिल्ली में 3 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह में कुछ इलाकों में कोहरा नजर आ सकता है.

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 3 फरवरी को कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. कई जिलों में सुबह कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। जिससे तापमान में तेजी से गिरावट नजर आएगी.Kal  ka Mausam



हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम 
हरियाणा में सुबह शाम कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।  वहीँ दोपहर के समय धुप से हलकी राहत मिलेगी। कई इलाकों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। वहीँ तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। जिससे प्रदेश में एक बार फिर ठंढ बढ़ने का अनुमान है। 

हिमाचल प्रदेश कल कैसा रहेगा मौसम 


हिमाचल प्रदेश में रविवार को हल्की बर्फबारी के साथ बारिश हुई. विभाग के अनुसार, राज्य के मध्य और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में दो और तीन फरवरी को हिमपात और बारिश जारी रहने की संभावना है. राज्य के मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा.

राजस्थान कल कैसा रहेगा मौसम 
राजस्थान के लोगों को ठंढ से हल्की राहत मिली है और राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. अगले 24 घंटों तक मौसम की स्थिति इसी प्रकार बनी रहने का अनुमान है.Kal  ka Mausam

कश्मीर कल कैसा रहेगा मौसम 
कश्मीर के कुछ हिस्सों में ताजा हिमपात हुआ जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने बताया कि दो-तीन फरवरी को छिटपुट रूप से कई स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का अनुमान है.