Kal Ka MOusam 25 january 2026 : देशभर में बारिश के साथ साथ बर्फीली हवाओं का दौर शरू हो गया है। उत्तरी भारत में आज सुबह कड़ाके कि ठंढ देखने को मिली। हरियाणा राजस्थान में ओलावर्ष्टि ( Haailstrom) से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज कि गई है। वहीँ मौसम विभाग 25 जनवरी को प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी जारी रहने का अनुमान जताया है. वहीं, उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को मौसम ने करवट ली. इस साल के पहले बर्फबारी में राज्य के ऊंचाई वाले लगभग सभी इलाकों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गयी. आज ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जबकि निचले इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट ( Orange Alert) जारी किया गया है. कुछ स्थानों पर ओला गिरने के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका भी जतायी गयी है. चलिए जानते है राजस्थान हरियाणा समेत देशभर में कल रविवार का मौसम पूर्वानुमान
दिली में कल का मौसम पूर्वानुमान
दिल्ली में शुक्रवार को साल की पहली बारिश हुई. वहीँ आज भी कई ीालकों में बदल छाए रहेंगें। कल भी मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। ठंढी हवाओं से मौसम कि शरुवात होगी. न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. 26 जनवरी को देह कि राजधानी में बारिश न होने का पूर्वानुमान लगाया है.
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का कल का मौसम
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. कुछ जगहों पर यह असर ज्यादा तेज रह सकता है. 27 जनवरी को आसपास के उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. आने वाले दिन में कड़ाके कि ठंढ देखने को मिलेगी।
मध्य प्रदेश में कल का मौसम पूर्वानुमान
अगले तीन दिनों में मध्य भारत में तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. इसके बाद आने वाले चार दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.
हरियाणा में कल का मौसम पूर्वानुमान
IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 24 घंटों में कई जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ (WD) के असर से बीते 24 घंटे में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री नीचे चला गया है।एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 जनवरी को हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश होगी।
राजस्थान में कल का मौसम पूर्वानुमान
राजस्थान में एक नया सिस्टम एक्टिव हुआ है जिसकी वजह से आज भी राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होने वाली है। जयपुर जोधपुर जैसलमेर श्रीगंगानगर फलोदी शेखावाटी क्षेत्र सहित कई जिलों में आज झमाझम बारिश होगी जिससे तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगा।26 से 28 जनवरी के बीच एक नया सिस्टम एक्टिव होगा जिसकी वजह से फिर से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। राजस्थान के लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है।
