Kal Ka Mousam 1 February 2026 : हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं. बता दे की एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। जिससे कड़ाके की ठंढ लौटने वाली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 1 फरवरी को उत्तराखंड में 1 से 3 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 और 2 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि राजस्थान में 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश के आसार हैं.
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
IMD के नए अपडेट के मुताबिक दिल्ली में 1 फरवरी को मौसम बदलाव दिखेगा. 31 जनवरी आज रात से दिल्ली में नया सिस्टम एक्टिव होगा जिससे कल बारिश के आसार है। वहीँ आगे आने वाले दिनों में ठंढ बढ़ेगी। तापमान में तेजी से गिरावट का अनुमान जताया गया है। Kal Ka Mousam
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कल का मौसम
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 1 और 2 फरवरी को मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. 2 फरवरी को छत्तीसगढ़ में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
राजस्थान में 1 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आज से मौसम बदलेगा। प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार से बारिश शुरू हो सकती है. मौसम केंद्र जयपुर ने बताया कि एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से 31 जनवरी को राज्य के अजमेर, कोटा, जयपुर के अलावा भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. 1 और 2 फरवरी को भी उत्तरी व पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग में आकाशीय बिजली गिरने की संभवना है. कहीं-कहीं हल्की या मध्यम बारिश के आसार हैं.Kal Ka Mousam
झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने बताया कि राज्य में अगले तीन दिनों तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने वाला है. हालांकि सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए नजर आ सकते हैं. अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.
हरियाणा पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। बता दे की आज प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाएगा। जबकि देर रात से एक नया सिस्टम एक्टिव होगा जिससे बारिश और ओलावर्ष्टि के आसार जताये जा रहे है। नए महीने की शरुवात से प्रदेश में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे कड़ाके की ठंढ पड़ेगी और ठंढक फिर से लोट जायगी। Kal Ka Mousam
