Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Kal Ka Mousam : राजस्थान से दिल्ली तक बदला मौसम का मिजाज, हरियाणा-यूपी-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Kal Ka Mousam : राजस्थान से दिल्ली तक बदला मौसम का मिजाज, हरियाणा-यूपी-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Kal Ka Mousam : एक बार फिर आज दोपहर से कई राज्यों में बारिश से मौसम विभाग ने मॉनसून की वापसी के साथ साथ झमाझम बारिश का दौर शरू हो चूका है। कई प्रदेशों में आज शाम से गिरावट नजर आने वाली है। बता दे कि हरियाणा राजस्थान दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से निजात मिली है।

जबकि महाराष्ट्र और गोवा जैसे इलाकों में भीषण बारिश हो रही है। कई इलाकों में बारिश से जलभराव कि स्थिति बनी हुई है।

IMD द्वारा रविवार को जारी किए गए अपडेट के अनुसार, खंभात की खाड़ी के ऊपर एक सुस्पष्ट कम दबाव क्षेत्र बना हुआ है जिससे कल भी कई राज्यों में भारी बारिश का अनुगमन जताया जा रहा है। चलिए देखते है कल देशभर में कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। आज दोपहर बाद भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी हो गया था। वहीँ कल भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बादलों कि आवाजाही जारी रहेगी।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में आज शाम से मौसम में बड़ा बदलाव नजर आया है वहीँ दो अक्तूबर तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे है।

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
UP में मौसम विभाग की मानें तो गर्मी से निजात मिल सकती है, कई इलाकों में हल्की छिटपुट बारिश के ही आसार जताए गए हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना नहीं है।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
मॉनसून की वापसी के बाद से बिहार को भी भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है एक से 4 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। जबकि 4 और 5 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार 4–5 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहेगा।

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान में आज सुबह से कई जिलों में भारी बारिश हुई है। स्कोर में कई क्षेत्रों में पानी का बड़ा भराव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कई हिस्सों में गरज-चमक के आंधी-बूंदाबांदी के आसार है।

महाराष्ट्र में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश, कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि मराठवाड़ा और विदर्भ में भी गरज-चमक के साथ बौछारें संभव है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur