Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) 10 फरवरी 2026 : देश के कई राज्यों में एकबार फिर से मौसम में बदलाव होने जा रहा है। बता दे की उत्तरभारत में पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावर्ष्टि का असर कम होता हुआ नजर आ रहा है। जिससे तापमान में बढ़ोतरी देखि जा रही है। वहीँ आज शाम को कई राज्यों में बादलों की आवाजाही शरू हो गई है। वहीँ पहाड़ों पर 9 फरवरी यानी सोमवार से लेकर अगले 3 दिन यानी बुधवार तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है, जिससे तेज हवाओं के चलने, गरज-चमक के साथ भारी बर्फबारी और बारिश होगी, जिससे समूचे घाटी में सिहरन वाली सर्दी महसूस की जाएगी। चलिए देखते है राजस्थान समेत देशभर में कल का मौसम
दिल्ली में 10 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 से 3 दिन तक हल्की बदली की आवाजाही हो सकती है। हालांकि, बारिश को लेकर कोई विशेष अलर्ट नहीं है। अगले दो दिन हवाओं की गति तेज रहने से न्यूनतम तापमान थोड़ा सा नीचे आएगा।
यूपी में 10 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान
IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि करीब 25 जिलों में अभी घना कोहरा छाएगा, लेकिन दिन में हवाओं की गति 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के कारण इसके ग्राफ में कमी आएगी।Kal Ka Mausam
बिहार में 10 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान
बिहार में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह कई जिलों में कोहरा छाया नजर आएगा और दिन में तेज पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह और शाम तेज सर्दी का एहसास होगा। हालांकि, दिन में धूप निकलने से सर्दी का असर कम होगा।
हरियाणा-पंजाब 10 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान
पहाड़ों पर बिगड़े मौसम का सीधा असर हरियाणा-पंजाब के कुछ शहरों पर पड़ेगा। अगले कुछ घंटों तक हल्के फुल्के बादल छाए नजर आ सकते हैं। आईएमडी ने बताया कई जिलों में अगले 2 दिन तक तेज हवाएं चलेंगी, जिससे सर्दी का एहसास कायम रहेगा। हरियाणा में आज दोपहर बाद कई जिलों में बादलों की आवाजाही हो सकती है। अधिकांश जिलों में सुबह शाम हल्का कोहरा बने रहने की संभावना है।
राजस्थान में 10 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान
राजस्थान के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कई जिलों में तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीँ न्यूनतम तापमान पाली में 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। फिलहाल, कुछ जिलों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से हल्की बदली छा सकती है, लेकिन बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। अभी अगले कुछ दिन तक सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान है।Kal Ka Mausam
उत्तराखंड में 10 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान
उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 9 से 11 फरवरी तक ऊंचाई वाले भागों पर बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है, जिसकी वजह से तेजी से तापमान गिरेगा और ठंढ का एहसास होगा।
हिमाचल प्रदेश में 10 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 9 से 11 फरवरी तक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलने के संकेत हैं। सोमवार से घने बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है। आईएमडी के मुताबिक, अगले तीन दिन कई स्थानों पर बारिश के साथ तेज बर्फबारी की संभावना है।
कश्मीर में 10 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान
पहाड़ों पर सोमवार से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक दे चुका है, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई व घाटी वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी के साथ बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। Kal Ka Mausam
