Kal Ka Mousam 23 january 2026 : हरियाणा राजस्थान पंजाब समेत उत्तर भारत में कल से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। बता दे की प्रदेश में अब कड़ाके की ठंढ के साथ साथ बारिश के ओलावर्ष्टि का अलर्ट जारी होने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों और पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, तेज पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23 जनवरी पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसी अवधि के दौरान इस क्षेत्र में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. चलिए जानते है देशभर में 23 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम
बारिश और बर्फबारी की संभावना
IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक बता दे की 23 जनवरी को पंजाब में ओलावृष्टि हो सकती है. इसके अलावा कई राज्य के कई इलाकों में बिजली कड़कने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. 23 जनवरी को हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में में गरज चमक के साथ तेज हवा चल सकती है. वहीं 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में भी मौसम का हाल ऐसा ही रह सकता है.
दिल्ली कल का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 जनवरी के बाद एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जिससे वायु गुणवत्ता में काफी हद तक सुधार देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गरज-चमक के साथ तेज बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कल का मौसम पूर्वानुमान
IMD के नए अपडेट के अनुसार बता दे कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में सुबह और रात के घंटों में घने कोहरे की स्थिति रह सकती है. 24 और 26 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिम राजस्थान में भी कई इलाकों में घना कोहरा जम सकता है.
राजस्थान में कल का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कुछ हिस्सों में 23से 24 जनवरी के दौरान एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और मावठ की बारिश होने की पूरी संभावना है. वहीँ कल 23 जनवरी को बीकानेर, शेखावाटी, जयपुर, अजमेर, भरतपुर के कुछ भागों में भी आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
कश्मीर में कल का मौसम
कश्मीर में अधिकांश इलाकों पर न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में गिरावट दर्ज की गई है, . स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 24 जनवरी और 26 से 28 जनवरी के दौरान एक के बाद एक आने वाले दो पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर को प्रभावित कर सकते हैं. इसके कारण कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है.
24 और 25 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली बारिश का दौर दिख सकता है.
एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण के 26 से 28 जनवरी तक उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है.
