Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Kal Ka Mousam : देश के इन राज्यों में कल से बदलेगा मौसम, तेज अंधड़ के साथ अति भारी बारिश और ओलावर्ष्टि की चेतावनी जारी

Kal Ka Mousam : देश के इन राज्यों में कल से बदलेगा मौसम, तेज अंधड़ के साथ अति भारी बारिश और ओलावर्ष्टि की चेतावनी जारी

Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार : Kal Ka Mousam : देश के इन राज्यों में कल से बदलेगा मौसम, तेज अंधड़ के साथ अति भारी बारिश और ओलावर्ष्टि की चेतावनी जारी

Kal Ka Mousam 31 january 2026: आईएमडी के मुताबिक 31 जनवरी से फिर से एक बार मौसम करवट लेने वाला है। इसके अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में फिर से बारिश और 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। अगले 24 घंटे बाद यानी 31 जनवरी से फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है और इस बार चपेट में आएगा उत्तर-पश्चिम भारत। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। तेज बारिश के चलते सुबह के समय का तापमान भी 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा जिससे कंपकंपी बढ़ने वाली है। लोगों को इस दौरान विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। तो चलिए बताते हैं कल देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा…

पंजाब-हरियाणा-हिमाचल में बारिश का अलर्ट 

उत्तर भारत में कल 31 जनवरी से मौसम बदलनी वाला है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ गरज-चमक तथा बिजली गिरने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर-लद्दाख में 01 फरवरी को कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी है। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा में खतरनाक शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के दौरान किसानों को विशेष रूप से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों पर भारी बर्फबारी भी परेशानी बढ़ा सकती है।Kal Ka Mousam

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में कल यानी 31 जनवरी को सुबह कोहरा छाया रहने की उम्मीद है। दिल्ली में आज और कल को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

यूपी में 30 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना दिख रही है.  मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में मौसम करवट ले सकता है और तेज बादलों की आवाजाही हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 2 फरवरी तक मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी यूपी तक बारिश मौसम का मिजाज बिगाड़ सकती है.

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग की तरफ से यह भी संभावना जताई गई है कि अगले 3 तीनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा और ज्यादा कुछ बदलाव नहीं होगा. हल्के बादल के साथ कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. इसके साथ ही कुछ समय पर तेज हवा भी चल सकती है. खासकर, उन जिलों में जहां आज येलो अलर्ट जारी किया गया है. हवा की वजह से तापमान में गिरावट हो

सकती है.Kal Ka Mousam

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में भी कल यानी ३१ जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कल सुबह कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, रविवार यानी 1 फरवरी को फिर से भारी बारिश की संभावना है। वहीं, कल नैनीताल में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग शिमला के मुताबिक 1 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी होगी। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। जिन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है उनमें शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल और स्पीति, हमीरपुर, सिरमौर और उना है। 

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा

जम्मू-कश्मीर में 31 जनवरी की शाम से मौसम एक बार फिर से बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 फरवरी को यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना है उनमें जम्मू, डोडा, रामबन, पुंछ, मुजफ्फराबाद, मीरपुर, राजौरी, पुलवामा, उधमपुर और कठुआ शामिल हैं।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

आईएमडी के मुताबिक कल यानी 31 जनवरी को राजस्थान के मौसम में बदलाव नजर आएगा। जिससे 1 फरवरी को यहां बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, जिन जिलों में बारिश की संभावना है वहीं, चुरू, सीकर, झुंझुनू और अलवर हैं। जयपुर में कल बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। ओले-बारिश का दौर थमने के बाद ठंड और कोहरे का असर तेज हो गया है। शुक्रवार सुबह सतना में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर महज 50 मीटर रह गई। अगले 3 दिन लगातार कई जिलों में बारिश के आसार है अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट जारी है।  जिसमे कल यानी 31 जनवरी- ग्वालियर, मुरैना, दतिया, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश का अलर्ट।

 

1 फरवरी- नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, भोपाल, विदिशा, सागर, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में बारिश का अलर्ट।