Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Kal Ka Mousam:शीतलहर से कांपेगा राजस्थान, यूपी, पंजाब और हरियाणा, जानें देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mousam:शीतलहर से कांपेगा राजस्थान, यूपी, पंजाब और हरियाणा, जानें देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार : Kal Ka Mousam:शीतलहर से कांपेगा राजस्थान, यूपी, पंजाब और हरियाणा, जानें देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mousam: उत्तर भारत में बारिश के बाद कड़ाके की ठंढ का दौर शरू हो गया है।  बता दे की पिछले दिनों हुआ बारिश से हरियाणा राजस्थान पंजाब से दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का अहसास हो रहा है। पहाड़ों पर बर्फ के पिघलने से उत्तर भारत में शीतलहर चलने लगी है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार  वहीं यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से अब कड़ाके की सर्दी दिखने वाली है।  चलिए जानते है वीरवार 4 फरवरी को देशभर में कैसा रेहगा मौसम 

हरियाणा-पंजाब में 4 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब बारिश के आसार फिर से बन रहे है।  बता दे की मौसम अगले कुछ घंटों में करवट ले सकता है।  पंजाब के कुछ जिलों में पिछले 36 घंटे के दौरान बारिश और ओलावृष्टि से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए करीब 9 जिलों में जालंधर, कपूरथला, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कल दोनों की शरुवात कोहरे के साथ होने वाली है। Kal Ka Mousam

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की संभावना

जम्मू-कश्मीर के लिए मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस समय केंद्र शासित प्रदेश में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से कई जगहों पर बादल छाए रहने और बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जिससे निचले कड़ाके की ठंढ देखने को मिलने वाली है। 

यूपी में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के लिए आगरा और मुरादाबाद मंडल समेत 25 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्य यूपी में बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना के बीच बूंदाबांदी का अंदेशा है। अधिकांश जिलों में कोहरा छाया रहेगा। उधर, बिहार में सर्दी का सितम जारी है। कई जिलों में कोहरे की स्थिति है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली में कल 5 फरवरी को राजधानी में मध्यम कोहरा छाया नजर आ सकता है. अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है. 6, 7 और 8 फरवरी को भी सुबह के समय मध्यम कोहरा रहने का अनुमान विभाग की ओर व्यक्त किया गया है.Kal Ka Mousam

बिहार में घने कोहरे का अलर्ट

IMD ने बिहार के 25 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. कई जगहों पर विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर के आसपास पहुंच गई है. उत्तर बिहार में घना कोहरा छाने और तापमान में 2–3 डिग्री गिरावट की संभावना है. 6 फरवरी के बाद राहत मिलने की उम्मीद है.