Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / 19,20, 21 जनवरी की रात सक्रिय होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, इन इलाकों में बारिश के साथ शीतलहर का अलर्ट

19,20, 21 जनवरी की रात सक्रिय होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, इन इलाकों में बारिश के साथ शीतलहर का अलर्ट

Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार : 19,20, 21 जनवरी की रात सक्रिय होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, इन इलाकों में बारिश के साथ शीतलहर का अलर्ट

Rain Alert : मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।  बता दे की दिल्ली में बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 19, 20, 21 जनवरी की रात को दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत पर सक्रिय होंगे। इसका असर दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों पर भी पड़ेगा। दिल्ली में बूंदाबांदी देखी जाएगी। इसके साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति में हवाएं चलेंगी। 

ठंढ से मिलेगी राहत 

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक बता दे की दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते सुबह के वक्त कोहरा भी देखा जाएगा। दूसरी ओर, दिल्ली के लोगों को शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है।

 हालांकि, सर्द हवाओं के चलते कड़ाके की सर्दी अब भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले चार दिन तक शीतलहर चलने की संभावना नहीं जताई है, लेकिन सोमवार को मध्यम से घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में बढ़ोतरी 

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 53 प्रतिशत रही। 

दिल्ली में आगे कैसा रहेगा मौसम 
 

  •  22 जनवरी को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है।
  •  23 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। मौसम विभाग ने दिल्ली में 23 जनवरी को बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। 
  • IMD के नए अपडेट के अनुसार 24 जनवरी को भी दिल्ली में बादलों की आवाजाही बरकरार रहने और सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है।