Haryana Weather Update : हरियाणा के लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है है। बता दे की शुक्रवार शाम से ही मौसम में बदलाव दिखा और कई जिलों में जमकर तूफानी बारिश के साथ ओलावर्ष्टि देखने को मिली।
बता दे की 25 मई से नोटपे शरू हुए जिसके बाद लगातार गर्मी बढ़ती जा रही थी। लेकिन बीती शाम से मौसम ने अचानक करवट इ ली और कई जिलों में जमकर बारिश हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
9 जिलों में तूफानी बारिश
वीरवार शाम को अचानक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला और 9 जिलों-रेवाड़ी, सिरसा, हिसार, गुरुग्राम, नूंह, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी और फतेहाबाद में भारी बारिश हुई है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम विभाग ने यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल सहित पांच जिलों में अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश और तूफान के भी आसार हैं।
सिरसा समेत कई जिलों में तबाही
रात में क्षेत्र में तेज बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश ने कई इलाकों में जमकर उत्पाद मचाया। सिरसा और फतेहाबाद के कई इलाकों में टावर टूट गए वहीँ घरों की छत्त भी हवा में उड़ती हुई नजर आई ।
बदलते मौसम के साथ पिछले दिनों की तुलना में 3.4 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
हालांकि, मौसम विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान अभी भी सिरसा में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।





