Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Kal Ka Mousam: कुछ घंटों बादल बदलेगा मौसम! तेज हवाओं के साथ 11 राज्यों में बारिश की चेतावनी,देखें देशभर में कल का मौसम पूर्वानुमान

,

Kal Ka Mousam: कुछ घंटों बादल बदलेगा मौसम! तेज हवाओं के साथ 11 राज्यों में बारिश की चेतावनी,देखें देशभर में कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam: कुछ घंटों बादल बदलेगा मौसम! तेज हवाओं के साथ 11 राज्यों में बारिश की चेतावनी,देखें देशभर में कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam 15 फरवरी 2026: फरवरी के महीने में कहीं ठंढ तो कही ढप का असर देखने को मिल रहा है। इसी बिच मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। जिससे बारिश के आसार बन रहे है। IMD के नए अपडेट के मुताबिक अब उत्तर भारत समेत अन्य 11 राज्यों में बारिश एक बार फिर से मुसीबत बढ़ाने वाली है। ताजा जानकरी के अनुसार आगामी घंटों में 11 राज्यों में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इस बारिश के चलते तापमान में गिरावट भी आएगी। चलिए जानते है राजस्थान समेत देशभर में कल 15 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

IMD ने जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। वहीँ कई राज्यों तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। बता दे की मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 16 फरवरी और 17 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।Kal Ka Mousam

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 से 18 फरवरी को हल्की बारिश की चेतावनी है।

हरियाणा में कल मौसम कैसा रहेगा

आईएमडी के मुताबिक कल पुरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। वहीँ आने वाले सप्ताह में हरियाणा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 17 और 18 फरवरी को जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

मध्य प्रदेश में बारिश

मध्य प्रदेश में 18 और 19 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 16 से 18 फरवरी के दौरान गरज चमक और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में AQI में कमी देखने को मिल सकती है जो कि प्रदूषण के लिहाज से राहत की खबर है। दिली में अगले एक हफ्ते तक बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे है। वहीं, कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।Kal Ka Mousam

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा


आईएमडी के मुताबिक पश्चिम उत्तर प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, कल कुछ जिलों में तापमान में कमी भी देखने को मिल सकती है।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा


मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बिहार में अगले 3 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा


आईएमडी के मुताबिक कल पुरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। वहीँ आने वाले सप्ताह में राजस्थान में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 17 और 18 फरवरी को जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें जयपुर, अजमेर, बाड़मेर, बांसवाड़ा, भरतपुर, बीकानेर, चुरू, दौसा, धौलपुर, जोधपुर और झुंझुनू हैं।