Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Mousam Update: इन राज्यों में कल भारी बारिश के साथ तूफान की चेतावनी, जानें दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा से लेकर देशभर के मौसम का हाल

Mousam Update: इन राज्यों में कल भारी बारिश के साथ तूफान की चेतावनी, जानें दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा से लेकर देशभर के मौसम का हाल

Kal Ka Mousam Update 5 november 2025 : देशभर में गुलाबी सर्दी से मौसम अब सुहाना होने लग गया है। वहीँ कई राज्यों में कल बारिश से ठंढ कि एंट्री हो गई है। बता दे कि राजस्थान हरियाणा से लेकर दिल्ली -बिहार तक मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व और पूर्व-मध्य हिस्से में एक निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय नजर आ रहा है, जो म्यांमार और बांग्लादेश के तटीय इलाकों के पास स्थित है। इसके अगले 24 घंटों में उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक के कई हिस्सों में 8 नवंबर तक बिजली-तूफान और भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने जेकरि दी है कि कल दिल्ली-हरियाणा का मौसम आने वाले दिनों साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, वहीँ सुबह शाम ठंढ भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन तक आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। वहीँ दोनों प्रदेशों के कई इलाकों में हवा अब भी जहरीली बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

यूपी में फिलहाल मौसम साफ़ रहने कि उम्मीद है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज कि जा सकती है। वहीँ 8, 9 और 10 नवंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस दौरान सुबह और देर रात के समय हल्की ठंड और धुंध का असर देखने को मिलेगा।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड का तापमान गिरता दिखाई दे रहा है। यहां 6 से 8 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने वाला है। हालांकि मैदानी इलाकों में कोहरा खाने से सामान्य तापमान में गिरावट आ सकती है।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार में कल मौसम बदला बदला नजर आने वाला है। प्रदेश में एक बार फिर से बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के महीने में भी बिहार में बारिश होने की संभावना है और ये सामान्य से अधिक होगी।

राजस्थान में कल का मौसम

राजस्थान में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ का दबाव कम हो रहा है जिससे आने वाले कई दिनों तक मौसम शुष्क रहने कि उम्मीद है। हालाकि तापमान में गिरावट दर्ज कि जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur