Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Kal Ka Mousam : दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक ठंढ से कांप उठेगी अब रूह… राजस्थान समेत देशभर का भी देखें कल के लिए मौसम अपडेट

Kal Ka Mousam : दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक ठंढ से कांप उठेगी अब रूह… राजस्थान समेत देशभर का भी देखें कल के लिए मौसम अपडेट

Kal Ka Mousam 27 December 2025 : देश भर में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है। सुबह-श्याम धुंध ने वाहनों की रफ्तार रोक कर रखी है। वही राजस्थान हरियाणा पंजाब दिल्ली से लेकर यूपी बिहार तक करके की ठंड का अलर्ट एक बार फिर से जारी हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दोनों में लगातार घना कोहरा दिखाई देने वाला है। जिसके चलते यातायात प्रभावित हो सकता है। चलिए देखते हैं दिल्ली से लेकर यूपी बिहार राजस्थान तक चल 27 दिसंबर को मौसम कैसा रहने वालाहै

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि दिल्ली-एनसीआर में ठंड के तेवर तेज होते जा रहे हैं। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, आर्द्रता का स्तर 90 से 95 प्रतिशत तक दर्ज किया गया है, जो कोहरे और स्मॉग को और घना बना सकता है।

UP में 27 और 28 दिसंबर को मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान मौसम में नमि जरूर दिखाई देगी। सुबह शाम कोहरे से वाहन चालकों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है । वहीँ 29, 30 और 31 दिसंबर को प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है। हालांकि इस अवधि में तापमान की बात करें तो लगातार उतार चढ़ाव जारी है।

बिहार में 27 दिसंबर को फिर से शीतलहर के प्रकोप के बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक घने कोहरे के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

झारखंड में 27 दिसंबर को 12 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है और कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक गुमला, राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

जम्मू-कश्मीर में कल 27 दिसंबर को बादल छाए रहने के कारण कश्मीर के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है।

राजस्थान हरियाणा में कल 27 दिसम्बर को ठंढ से राहत नहीं मिलने वाली है। सुबह शाम कड़ाके कि ठंढ देखने को मिलेगी। उत्तरी हवाओं से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज कि जा सकती है। कई जिलों में विजब्लीटी ना के बराबर देखने को मिल सकती है। सुबह सुबह कोहरे का कहर देखने को मिल सकता है। वाहन चालकों को धयान रखने कि अपील कि है।