Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / फरवरी की शरुवात से ही राजस्थान में आफत बनेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के साथ ओलावर्ष्टि का अलर्ट

फरवरी की शरुवात से ही राजस्थान में आफत बनेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के साथ ओलावर्ष्टि का अलर्ट

Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार : फरवरी की शरुवात से ही राजस्थान में आफत बनेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के साथ ओलावर्ष्टि का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: कुछ घंटे बाद राजस्थान में एक नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है।  जिससे प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावर्ष्टि ( Hailstrom) का अलर्ट जारी किया गया है।  बता दे की नए सिस्टम से नए महीने की शरुवात बारिश के साथ होने जा रही है।  जिससे तेजी से तापमान गिरेगा और प्रदेश में एक बार फिर ठंढ लोट आएगी। 

पिछले 24 घंटों में मौसम 

 पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई. सर्वाधिक बारिश वनस्थली टोंक में 2.1 मिलमीटर दर्ज करी गई. राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम कोहरा भी दर्ज किया गया. पाली में 28.0 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान अलवर में 7.0 डिग्री दर्ज किया गया. आज एक पश्चिमी विक्षोभ (WD) के प्रभाव से राज्य के ऊपर एक परिसंचण तंत्र बना हुआ है.

1 फरवरी को इन किलों में अलर्ट 

AMD के ताजा अपडेट के अनुसार आज रात से 1 फरवरी को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में बादल छाए रहने व मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि ( Hailstrom ALert) होने की भी संभावना है.

बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी को सक्रिय 

 जानकारी के लिए बता दे की एक और नया बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ (WD) 2 फरवरी को सक्रिय होने की प्रबल संभावना है. पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां 3 से 4 फरवरी को भी जारी रहने की संभावना है.

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट 

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट ( Yellow Alert) जारी किया है. जिसमें भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर, धौलपुर, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़ शामिल है. इन क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.