Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Kal Ka Mousam : राजस्थान समेत देशभर में कल ऐसा रहेगा मौसम, देखें विभाग का ताजा अपडेट

Kal Ka Mousam : राजस्थान समेत देशभर में कल ऐसा रहेगा मौसम, देखें विभाग का ताजा अपडेट

Kal Ka Mousam 11 December 2025 : उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। राजस्थान हरियाणा समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंढ देखने को मिल रही है। वहीँ IMD के ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक लोगों के लिए अलर्ट जारी हो गया है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल, उत्खंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने 12 दिसंबर तक भारत के कई राज्यों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते है राजस्थान समेत देशभर में कल 11 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR में कल रात और सुबह के समय धुंध/हल्का कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 23-25°C और न्यूनतम तापमान 6-10°C के बीच रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिसंबर महीने की शुरुआत होते ही ठंड में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। रात के समय पारा तेजी से नीचे लुढ़कने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 और 12 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।

बिहार में कल 11 नवंबर को मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 15-20 किमी/घंटा की रफ्तार वाली ठंडी पछुआ हवाएं अगले 48 घंटे तक लगातार जारी रहेंगी। हवाओं और तापमान में गिरावट के कारण सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

उत्तराखंड में लोगों को बारिश का इंतजार है क्योंकि शुष्क मौसम के चलते पड़ रही सूखी ठंड बीमारियों को भी साथ ला रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश न होने के कारण दिसंबर के महीने में भी तापमान बढ़ रहा है।

राजस्थान में कल वीरवार को कड़ाके की ठंढ का अलर्ट जारी ( Cold Wave Alert) किया है। सुबह शाम हल्की ठंढ देखने को मिलेगी साथ ही बादलों की आवाजाही भी देखि जा सकती है।

हरियाणा में कल गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा .राजस्थान से जुड़े जिलों में ठंढ का प्रकोप देखने को मिलेगा। वहीँ वाहन चालकों के लिए सुबह शाम यात्रा करने में दिक्क्तों का सामना हो सकता है।