Kal Ka Mousam 18 Feburary : देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। फरवरी के महीने में अब ठंढ का प्रकोप कम होने होता जा रहा है। IMD के अपडेट के अनुसार हरियाणा राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में बारिश का दौर फिर से शरू होने जा रहा है। जिससे बारिश के आसार बन रहे है।जिन राज्यों में बारिश की संभावना है, उनमें यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में 18 फरवरी तथा उत्तराखंड में 18 एवं 19 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
IMD ने जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। वहीँ कई राज्यों तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। बता दे की मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 17 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।Kal Ka Mousam
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 से 18 फरवरी को हल्की बारिश की चेतावनी है।
हरियाणा में कल मौसम कैसा रहेगा
आईएमडी के मुताबिक आज रात से मौसम में बदलाव नजर आएगा। वहीँ आने वाले सप्ताह में हरियाणा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 17 और 18 फरवरी को जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है
मध्य प्रदेश में बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 18 फरवरी को बारिश का अनुमान है। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट है उनमें ग्वालियर, श्योपुर कलां, शिवपुरी, विदिशा, आगर मालवा, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, अशोकनगर और छतरपुर शामिल हैं।
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 16 से 18 फरवरी के दौरान गरज चमक और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में कल यानी 17 फरवरी से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है जिससे दोपहर में गर्मी का ऐहसास होगा। हालांकि, मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस सप्ताह दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
आईएमडी के मुताबिक पश्चिम उत्तर प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, कल कुछ जिलों में तापमान में कमी भी देखने को मिल सकती है।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में कल यानी 17 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। हालांकि, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में सुबह के समय कोहरे परेशान कर सकते हैं। यात्रा के दौरान लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
आईएमडी के मुताबिक कल पुरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। वहीँ आने वाले सप्ताह में राजस्थान में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 17 और 18 फरवरी को जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें जयपुर, अजमेर, बाड़मेर, बांसवाड़ा, भरतपुर, बीकानेर, चुरू, दौसा, धौलपुर, जोधपुर और झुंझुनू हैं।
