Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Haryana Weather: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंढ, जाने दिवाली तक का मौसम पूर्वानुमान

Haryana Weather: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंढ, जाने दिवाली तक का मौसम पूर्वानुमान

Haryana Weather Update : हरियाणा में पिछले 72 घंटों से जोरदार बारिश देखने को मिली है। वहीँ फिलहाल मौसम शांत बना रहेगा। iMD के ताजा अपडेट के अनुसार आज कहीं पर भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हरियाणा में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से कम हो जाएगा, जिस कारण मौसम साफ रहेगा। वहीँ बारिश कि वजह से तापमान में गिरावट नजर आएगी और सुबह सुबह ठंढ देखने को मिल सकती है। वहीँ इस बार प्रदेश वासी कड़ाके कि ठंढ के लिए तैयार रहे। हरियाणा में कड़ाके कि ठंढ देखने को मिल सकती है।

हरियाणा में अब कैसा रहेगा मौसम

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि 8 और 9 अक्टूबर को आसमान साफ या आंशिक रूप से बादल रहने का अनुमान है। इसके बाद दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी और रातें सुहानी बनी रहेंगी। वहीँ प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में शाम को ठंढ का एहसास देखने को मिलेगा। रात के समय तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

12 डिग्री तक लुढ़का पारा
बारिश के चलते हिसार के तापमान में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है। बता दे कि जिले में 12 डिग्री तक लुढ़का था। वहीँ आज आज में मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह सुबह कुछ क्षेत्रों में बादलों कि आवाजाही देखने को मिली

दिवाली से पड़ेगी कड़ाके कि ठंढ

वहीं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि बारिश के कारण वातावरण में मौजूद नमी के कारण ठंड बढ़ गई है। वहीँ प्रदेश में दिवाली के आसपास ठंढ देखने को मिलेगी।

IMD अपडेट के अनुसार मौसम खुलने के बाद हवा चलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, मगर यह सामान्य के आसपास ही बना रहेगा। 8 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से तापमान खासकर रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अभी सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास होगा। फिलहाल ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क देखने को मिलेगा।