Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Heavy Rain Warning: महाशिवरात्रि पर करवट लेगा मौसम, दर्जनभर राज्यों में भारी बारिश मचाएगी तांडव, IMD ने जारी किया अलर्ट

Heavy Rain Warning: महाशिवरात्रि पर करवट लेगा मौसम, दर्जनभर राज्यों में भारी बारिश मचाएगी तांडव, IMD ने जारी किया अलर्ट

Heavy Rain Warning: महाशिवरात्रि पर करवट लेगा मौसम, दर्जनभर राज्यों में भारी बारिश मचाएगी तांडव, IMD ने जारी किया अलर्ट

Heavy Rain Alert : आज महाशिवरात्रि के पर्व पर मौसम बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से देश के 11 राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है। अगले 24 घंटों में कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। फरवरी के महीने में कहीं ठंढ तो कही धुप का असर देखने को मिल रहा है। इसी बिच मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। जिससे बारिश के आसार बन रहे है।

IMD के नए अपडेट के मुताबिक अब उत्तर भारत समेत अन्य 11 राज्यों में बारिश एक बार फिर से मुसीबत बढ़ाने वाली है। ताजा जानकरी के अनुसार आगामी घंटों में 11 राज्यों में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इस बारिश के चलते तापमान में गिरावट भी आएगी। चलिए जानते है

IMD ने जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। वहीँ कई राज्यों तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। बता दे की मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 16 फरवरी और 17 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।Heavy Rain Alert

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 से 18 फरवरी को हल्की बारिश की चेतावनी है।

हरियाणा में बारिश
आईएमडी के मुताबिक पुरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। वहीँ आने वाले सप्ताह में हरियाणा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 17 और 18 फरवरी को जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

मध्य प्रदेश में बारिश
मध्य प्रदेश में 18 और 19 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 16 से 18 फरवरी के दौरान गरज चमक और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में AQI में कमी देखने को मिल सकती है जो कि प्रदूषण के लिहाज से राहत की खबर है। दिल्ली में अगले एक हफ्ते तक बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे है। वहीं, कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।Heavy Rain Alert

यूपी में बारिश का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक पश्चिम उत्तर प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, कल कुछ जिलों में तापमान में कमी भी देखने को मिल सकती है।