Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / हरियाणा में बर्फीली हवाओं से छुट्टी कंपकंपी, आज घने कोहरे का यलो अलर्ट, जानें बारिश को लेकर नया अपडेट

हरियाणा में बर्फीली हवाओं से छुट्टी कंपकंपी, आज घने कोहरे का यलो अलर्ट, जानें बारिश को लेकर नया अपडेट

Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार : हरियाणा में बर्फीली हवाओं से छुट्टी कंपकंपी, आज घने कोहरे का यलो अलर्ट, जानें बारिश को लेकर नया अपडेट

Haryana Weather Update : हरियाणा में बारिश और ओलावर्ष्टि के बाद एक बार फिर से ठंढक बढ़ गई है।  प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बड़ा दी है।  बता दे कि मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया जिसके अनुसारअधिकांश जिलों में उत्तर भारत के इलाकों में मौसम बदलने से कोहरे का यलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज कि जा रही है जिससे एक बार फिर ठंड लोट आई है। 

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम 

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अब पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद अब बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने मैदानी इलाकों में दस्तक दी है, जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही, अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीँ आने वाले 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है, जिसका सीधा असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ने की संभावना है।

बारिश के नहीं अब आसार 

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4 दिनों तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। हालांकि इस साल 1 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक प्रदेश में मानसून पूर्व और पश्चिमी विक्षोभ के चलते अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 36% अधिक है। जिससे प्रदेश के कई जिलों में आज तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है .

10 फरवरी के बाद बढ़ेगा तापमान
चौधरी चरण सिंह हरियाणा अग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर के अनुसार हरियाणा में अभी ठंड बनी रहेगी। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसे ठंढक बढ़ेगी।  वहीँ सुबह सुबह कोहरा देखने को मिल सकता है। मगर, अगले सप्ताह से तापमान में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा। फरवरी में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। 

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur