Shekhawati Live

Kal Ka Mousam अगले 12 घंटे में 13 राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश-तूफान की चेतावनी, देखें IMD का अलर्ट

अगले 24 घंटों में जबरदस्त बारिश का कहर देखने को मिल सकता है।  बता दे की 13 राज्यों में एक बार फिर से भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आने की भी संभावना है। अगले 24 घंटों में जबरदस्त बारिश का कहर देखने को मिल सकता है।
 
13 राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश-तूफान की चेतावनी

Kal Ka Mousam : देश में अब कड़ाके की ठंढ का कहर देखने को मिलने वाला है।  वहीँ पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावर्ष्टि से बर्फीली हवाओं का दौर शरू हो गया है।  वहीँ अभी देश को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली।  IMD के नए अपडेट के अनुसार अगले 24 घंटों में जबरदस्त बारिश का कहर देखने को मिल सकता है।  बता दे की 13 राज्यों में एक बार फिर से भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आने की भी संभावना है। चलिए जानते है हरियाणा राजस्थान समेत देशभर में कल का मौसम पूर्वानुमान 



दर्जनभर राज्यों में बारिश की चेतावनी
IMD के नए अपडेट के अनुसार अगले 24 घंटों में देशभर के 13 राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश और तूफान का टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 


उत्तर भारत के 23 जिलों में चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 27 जनवरी को उत्तर भारत के जिन 23 जिलों में शीतलहर चलेगी उनमें यूपी का प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, रायबरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, रामपुर, अमेठी, आगरा, मथुरा, टुंडला शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत और कुरुक्षेत्र में भी सुबह में 15 से 20 की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।


पंजाब के कई जिलों के लिए अलर्ट 

इसके अलावा पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, जालंधर, लुधियाना, मोगा, जालंधर, होशियारपुर, गुरदासपुर और फरीदकोट में भी सुबह के समय तेज हवा के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हिमाचल के किन्नौर, सिरमौर, सोलन, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में भी शीतलहर चलेगी।


हरियाणा में 27 और 28 जनवरी को बारिश 
 

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग (IMD)  के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ के अनुसार प्रदेश में मौसम आमतौर पर 29 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ (WD) के आंशिक प्रभाव से 27 और 28 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा ( Rain ALert) हो सकती है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति की ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।


राजस्थान के कई जिलों में अलर्ट जारी 
 

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर जयपुर भरतपुर कोटा और अजमेर संभाग में भारी बारिश होगी। इन क्षेत्रों में तीव्र में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है वहीं कई स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। राजस्थान के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। राजस्थान के जोधपुर जैसलमेर गंगानगर चूरू झुंझुनू सवाई माधोपुर सहित कई इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी। जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़ और बीकानेर जिलों में 27 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का सबसे अधिक प्रभाव रहेगा। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।